Showing posts with label Weight loss treatment. Show all posts
Showing posts with label Weight loss treatment. Show all posts

Sunday, 15 February 2015

!!!!सात दिवसात करा 5 किलो वजन कमी!!!!

केसुला होमिओ क्लिनीक
!!!!सात दिवसात करा 5 किलो वजन कमी!!!!
100% गॅरंटी*
➡ आमच्या खास डायट थेरपी व हर्बल औषधांनी घरी बसल्याच सात दिवसात पाच किलो वजन कमी करता येणार
➡ डायट थेरपी व हर्बल औषधांची साईड ईफेक्ट नाहीत
➡ थेरपी नंतर  वजन वाढू नये यासाठी औषधोपचार व मार्गदर्शन
➡ तसेच ज्यांना आहाराचे पथ्य करता येणार नाही त्यांना फक्त औषधोपचारावर
तीन महिन्यात पाच किलो वजन कमी करता येईल
➡ वजन वाढवण्यासाठी पण उपचार
➡ भरती ची तयारी करणाऱ्या साठी स्टॅमिना वाढीसाठी उपचार
➡ हृदयरोग, मधुमेह, रक्तदाब, अर्धांगवायु, रक्त कमी असलेल्या रुग्णांसाठी आहार मार्गदर्शन
तर त्वरा करा आजच संपर्क करा
डाॅ अंकुश पवार
स्मृती निवास,
शिवराम नगर,वसमत रोड,
चिंतामणी मंदिरासमोर,परभणी
मो.9730553554
ईमेल: drkushpawar@gmail.com
वेबसाईट: KesulaClinic.blogspot.in
#भेटीची वेळ-
सकाळी 11-3    संध्या  5-9
#टिप: फोनवर वेळ घेऊन भेटणे
जुने रिपोर्ट असतील तर सोबत आणणे

Saturday, 24 January 2015

मोटापा घटाने वाले आहार

मोटापे पर नियंत्रण रखना स्वास्थ्यके लिए बेहद आवश्यक है लेकिन वजन घटाना आजकल एक ट्रेंड बन गया है। वजन कम करने के कई तरीके हैं लेकिन आहार के द्वारा वजन कम करना स्वास्थ्य के हिसाब से ज्यादा फायदेमंद होता है। कुछ ऐसे फूड्स हैं जिनको अपनी डाइट में शामिल करनेसे वजन को कम किया जा सकता है। कम वसा और खाने में कार्बोहाइडेट की मात्रा को कम करके वजन पर नियंत्रण पाया जा सकता है।मोटापा घटाने वाले आहार -
बींस–बींस को मोटापा घटाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि बींस में ऐसे तत्व होते हैं जो कॉलेसिस्टॉकिनिन नाम के डाइजेस्टिव हार्मोन को लगभग दो गुना बढाता है। इसके अलावा बींस ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखता है, जिससे लंबे समय तक भूखे रहने पर नुकसान न हो। बींस को हाई फाइबर डाइट माना जाता है जो कॉलेस्ट्राल को कम करता है।
अंडा-अंडा प्रोटीन का खजाना होता है। सुबह नाश्ते में अंडा खाना सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा होता है। अंडा खाने से कम भूख लगती है।
सैलेड-लंच और डिनर में खाने की शुरूआत सैलेड से कीजिए। सैलेड क्रीमी ड्रेसिंग के बगैर होना चाहिए। खाने से पहले एक बडी प्लेट लो कैलरी सैलेड खाने के बाद खाना कम खाया जाता है। सैलेड में विटामिन सी और ई के अलावा फॉलिक एसिड, लाइकोपीन और कैरोटेनॉयड्स आदि पोषक तत्व होते हैं जो प्रतिरोधक क्षमता बढाते हैं।
ग्रीन टी-ग्रीन टी में कैटेशिंस नाम के एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं जोफैट को जलाते हैं और मेटाबॉलिज्म कोबढाने में मदद करते हैं। ग्रीन टी बॉडी मास इंडेक्स को घटाने और हानिकारक एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल को कमकरने में भी मदद करती है।
नाशपाती-नाशपाती फाइबर का खजाना होती है। लगभग छह ग्राम की एक नाशपाती आपकी भूख को संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त होती है। इसमें पेक्टिन फाइबर होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है। असमय भूख लगने पर हाईकैलोरी स्नैक्स लेने के बजाय नाशपाती खाएं।
सूप-एक कप चिकन सूप और एक नॉर्मल साइज चिकन पीस से लगभग एक जैसी ही भूख मिटती है। सूप भूख कम करने में सहायक होता है।
ऑलिव ऑयल-बढती उम्र में फैट कम करना मुश्किल होता है। ऐसे में ऑलिव ऑयल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। ऑलिव ऑयल मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स से बना होताहै जो कैलोरी जलाने में सहायक होता है। ऑलिव ऑयल मेटाबॉलिज्म बढाने में मदद करता है।
दालचीनी-भोजन के बाद मीठा खाना मोटापे का बडा कारण होता है। माइक्रोवेव किए हुए ओटमील या टोस्ट पर दालचीनी पाउडर डाल कर खाएं इससे अनचाही कैलोरी से छुटकारा मिलेगा।
सिरका-विनेगर के सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। ब्रेड स्लाइस को सिरके में डुबो कर खाने वालों को भूख कम लगती है। सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड से पाचन में समय लगाता है, जिससे भूख देर से लगती है।
इनके अलावा अंकुरित चने, हरी सब्जियां, शकरकंद, उबले आलू आदि अपने डाइट में शामिल करके मोटापा घटाया जा सकता है। वजन नियंत्रण के लिए खाना कम मात्रा में और सही समय पर खाएं।